जांजगीर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारिया शुरू कर दी गई हैं। बता दें छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार 26 जुलाई से प्रारम्भ होकर शुक्रवार 30 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी।

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार 26 जुलाई 2021 को प्रारंभ होने के मद्देनजर विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश में कहा है कि कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगें। सभी अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेगें। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाएंगे।

साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने मोबाईल नम्बर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेगें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  Bank Holidays in September 2023 : सितंबर माह में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करें तारीख