शर्त के साथ बीसीसीआई ने दी इजाजत

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियों और उनके परिवार के सदस्यों को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप 2019 में जाने की इजाजत दे दी है। काफी दिन पहले विराट कोहली ने कोच रवि शास्त्री के साथ मिलकर यह मुद्दा सीओए के चेयरमैन विनोद राय के सामने रखा था। बड़े दबाव वाले मैच में परिवार के सदस्य या पत्नियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों को मदद मिलती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं यह टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सोच है।

पिछले साल से ही टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार बीसीसीआई से पत्नियों और नजदीकी पारिवारिक सदस्यों को टीम के साथ विदेशी दौरों पर भेजे जाने काअनुरोध कर रहे हैं। पिछले साल टीम इंडिया लंबे समय तक विदेशी दौरों पर रही थी, लेकिन तब इसकी इजाजत नहीं दी गई थी, लेकिन बोर्ड ने शर्तों के साथ इजाजत दे दी है।

See also  Khelo India Tribal Games 2026: कर्नाटक के सिर सजा जीत का ताज, मेजबान छत्तीसगढ़ ने टॉप-10 में बनाई जगह

क्या है शर्त

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की शर्त के तहत विश्व कप में खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचने के 15 दिन बाद पत्नी या बाकी पारिवारिक या मित्रों को अपने साथ रहने बुला सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए 22 मई को रवाना होगी। 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।