सिद्धू की सोनिया दरबार में हाजिरी, पंजाब पर जल्द शाम तक आ सकता है कांग्रेस आलाकमान का फैसला

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान लगातार जारी है। ना तो अमरिंदर सिंह लगाम ढीली करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं और ना ही सिद्धू पीछे हटने के मूड में।

इसी बीच बड़ी खबर यह आई है कि पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है और इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

एक घंटे की इस मुलाकात के बाद जब नवजोत सिंह सिद्धू बाहर आए तो मीडिया से बातचीत किए बिना ही 10 जनपथ से निकल गए। हालांकि हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने आए थे।

राजनीतिक पंडितों के अनुसार पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान से जुड़ी यह आखिरी मीटिंग है और आज ही सिद्धू को लेकर पार्टी बड़ा ऐलान कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार सिद्धू को पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बैठाया जा सकता है, जिसके लिए हरीश रावत और प्रियंका गांधी ने सिद्धू की पैरवी की है। लेकिन, अमरिंदर गुट इस पर सहमत होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

See also  एनडीए की सरकार बनने की आहट से बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों ने 12 लाख करोड़ रुपये कमाए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।