Ramanujganj MLA Brihaspati Singh
रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह शनिवार को अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रहे थे।

रायपुर। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह शनिवार को अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रहे थे। लरंग साय चौक के पास जैसे ही वे पहुंचे उनके काफिले पर पथराव किया गया। पथराव करने वाले घटनास्थल से तत्काल भाग भी निकले। एक पत्थर विधायक के फॉलो वाहन के सामने के शीशे पर गिरा। विधायक ने वाहन रोक लिया। पथराव से विधायक के फॉलो वाहन के सामने के शीशे को नुकसान हुआ है। किसी को चोट नहीं आई है।

 यह भी पढ़ें :- बिग बॉस फेम एक्ट्रेस यशिका हादसे में घायल, दोस्त की मौके पर ही मौत

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दिए गिरफ्तारी के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कांबले भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस की अलग-अलग टीमों को हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विधायक ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और पुलिस अधीक्षक अमित कांबले को संपूर्ण घटना की जानकारी दी।

See also  CG Crime: महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, TS सिंहदेव बोले- निर्भया कांड जैसी हैवानियत, आरोपी को फांसी हो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर