international market today Gold Price Today
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का भाव

टीआरपी डेस्क। इंटरनेशनल मार्केट में आज गोल्ड के रेट में गिरावट का असर देश में भी देखा गया, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का रेट 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 47,499 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया था। वहीं चांदी के रेट में भी 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और ये 62,792 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। बीते दिनों सोने और चांदी कीमतों में और बढ़ोतरी हुई थी । दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 170 रुपए की तेजी के साथ 46,544 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 46,374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के दामों में लगातार तेजी

इसी तरह चांदी भी 172 रुपए की तेजी के साथ 61,584 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन यह 61,412 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। लेकिन दोनों के कीमतों में गिरावट हुई। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज यहां स्पॉट गोल्ड के प्राइस में 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई है। स्पॉट गोल्ड 1,801.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं यूएस गोल्ड फ़्यूचर में आज ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला और ये 1,804.90 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था. इंटरनेशनल मार्केट में पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी।

See also  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: आज 3,000 रुपये तक सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का; जानें अपने शहर का रेट
gold in international market today_gold,-jewellery,-gold-prices_
Gold Price Today इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में गोल्ड का रेट

चेन्नई, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 44,620 रुपये प्रति दस ग्राम
मुंबई, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,270 रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,410 रुपये प्रति दस ग्राम
कोलकाता, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,710 रुपये प्रति दस ग्राम
बैंगलोर, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 44,260 रुपये प्रति दस ग्राम
हैदराबाद, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 44,260 रुपये प्रति दस ग्राम
पुणे, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 45,460 रुपये प्रति दस ग्राम
अहमदाबाद, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,790 रुपये प्रति दस ग्राम

सोने की कीमतों में हुई गिरावट

स्थानीय बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 98 रुपए की गिरावट के साथ 47,486 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 98 रुपए यानी 0.21% की गिरावट के साथ 47,486 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।

See also  आखिरकार Mirzapur 2 ने इस गलती के लिए मांगी माफ़ी, सीरीज से हटाने वाले हैं ये सीन
gold in international market today
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का भाव

चांदी की कीमतों में 90 रुपए की गिरावट

चांदी के कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 90 रुपए की गिरावट के साथ 62,837 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 90 रुपए यानी 0.14% की गिरावट के साथ 62,837 रुपए प्रति किलो रह गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर