BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली पर बनेगी बायोपिक, ये होंगे डायरेक्टर
BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली पर बनेगी बायोपिक, ये होंगे डायरेक्टर

नेशनल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तान में से एक और मौजूदा समय में BCCI के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के करियर पर बायोपिक बनने जा रही है। इस बात का ऐलान खुद BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट में ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया है कि उनके करियर पर फिल्म बनेगी। गांगुली की बायोपिक को लव फिल्म प्रोड्यूस करेगी। गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा, “क्रिकेट मेरा जीवन रहा है। इसने मुझे आत्म विश्वास दिया है और काबिलियत दी है जिसके कारण मैं अपने सिर ऊंचा करके आगे बढ़ सकता हूं। ऐसा सफर जिसे याद किया जा सके। मैं इस बात से खुश हूं कि लव फिल्म मेरे सफर पर बायोपिक बनाएगी और इसे बड़ी स्क्रीन पर लेकर आएगी। ”

https://twitter.com/SGanguly99/status/1435860625956081668?s=20

इससे पहले भी कई खिलाडियों पर बन चूका है फिल्म

फेमस फिल्ममेकर लव रंजन और अंकुर गर्ग इस इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, फिल्म में गांगुली की भूमिका कौन निभाएगा इस पर अभी कुछ भी बताया नहीं गया है। इससे पहले मोहम्मद अजहरूद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी के करियर पर भी फिल्म बन चुकी है। सचिन तेंदुलकर के करियर पर भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन चुकी है। इनके अलावा कई खिलाड़ियों पर बन चुकी हैं, जिसमें मैरी कॉम और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का नाम भी शामिल है। सौरभ के फैंस को इस बायोपिक का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

See also  Rates Of Food Items Released During India-New Zealand Match- 50 रुपये का 2 समोसा 100 राजमा-चावल, 150 की मिलेगी बिरयानी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर