मदन मित्तल

टीआरपी डेस्क। रायगढ़ के लैलूंगा में पुलिस ने कांग्रेस नेता और व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू देवी की हत्या के मामले का खुलासा सोमवार को किया। एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि हत्याकांड को चोरी करने की नीयत से घर में घुसे 4 नाबालिग और दो युवकों ने अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार चोरी करने के दौरान मदन और उनकी पत्नी की नींद खुल गई थी। इस वजह के चलते ही आरोपियों ने उन्हें मार डाला। आरोपियों के पास से 80 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि पुलिस के मुताबिक घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में वारदात की रात सांई पेट्रोल पंप के पास 3-4 युवकों का मूवमेंट दिखा था।

ये लोग मित्तल निवास के पीछे एक चखना दुकान की तरफ भी गए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें 3 लड़के चोरी करते दिखाई दिए। इसके बाद यही मित्तल निवास की ओर गए थे। इनकी पहचान की गई और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनके बयान के बाद एक नाबालिग और अक्षय प्रधान को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी संदीप फरार है।

See also  भाजपा ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, राज्य से उसना चावल नहीं लेने के मुद्दे पर क्यों नहीं पारित किया प्रस्ताव - कांग्रेस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर