खबर पर मुहरः आईपीएस दीपांशु काबरा बने जनसंपर्क आयुक्त, सौमिल चौबे को डीपीआर की जिम्मेदारी... आदेश जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने आज जनसम्पर्क विभाग बड़ी सर्जरी करते हुए आईपीएस दीपांशु काबरा को जनसंपर्क आयुक्त बनाने का फैसला लिया है। टीआरपी ने पहले ही यह जानकारी दे दी थी। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो है जब कोई आईपीएस अधिकारी जनसंपर्क विभाग संभालेंगे। बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में वर्ष 2010 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई थी। वे अभी भी वहां डीपीआर हैं।

फिलहाल आईपीएस दीपांशु काबरा परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही हाल में संवाद में एडिशनल सीईओ बनाए गए सौमिल चौबे को डायरेक्टर जनसंपर्क बनाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Transfer Breaking : नगरीय निकायों 6 CMO सहित अन्य 63 अधिकारियों कर्मचारियों का हुआ तबादला, नगरीय प्रशासन विभाग ने किया आदेश जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।