टी.एस. सिंहदेव

रायपुर। सत्ता के गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार रात 8 बजे अचानक ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि उन्हें दिल्ली से बुलावा आया है। बता दें कि राजनीतिक चुनौतियां और संगठनात्मक कमजोरियां झेल रही कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस दफे कांग्रेस की आलाकमान सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री को बुलावा भेजा है। बता दें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ऐसे में प्रदेश में दो दिग्गज नेताओं के बीच का मनमुटाव दूर करना इस वक्त सबसे अहम है। ऐसी कयास है कि दोनों नेताओं के बीच जारी तकरार को शांत कर एक साथ मिलकर पार्टी के लिए कार्य करने हेतु ही स्वास्थ्य मंत्री को भी दिल्ली बुलाया गया है।

See also  केंद्र का राज्य सरकारों को निर्देश 30 जून तक बढ़ाएं लॉकडाउन

आज सुबह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई, जो तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। आज की इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी, पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम सहित कई नेतागण मौजूद रहे। इस बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा मुख्य रूप से चर्चा हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।