नई दिल्ली। चार बार मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्याका मामला सुलझ गया है। हत्याकांड में रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार करलिया है। पुलिस ने दावा किया है कि उनके पास अपूर्वा के खिलाफ पुख्ता सबूत है। सूत्रों का कहनाहै कि हत्या की रात रोहित और अपूर्वा में झगड़ा हुआ था। सबूत मिटाने के लिए अपूर्वा ने मोबाइलफॉर्मेट भी किया था। रोहित 16 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहिणीके फोरेंसिक लैब के विशेषज्ञों ने रविवार को डिफेंस कॉलोनी में स्थित रोहित तिवारी के घर पर अपराधके घटनाक्रम को दोहराया। उनका मानना रहा कि गला घोंटे जाते समय रोहित द्वारा प्रतिरोध करने केकोई सबूत नहीं मिले हैं। रोहित शेखर की मां ने पहले इसे स्वाभाविक मौत बताया था, लेकिन जांच केआगे बढ़ने के बाद उन्होंने बताया कि पत्नी से रोहित की अनबन रहती थी। क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच में
See also  कब तक काटोगे जिंदगी सिगरेट सिगार में, कुछ दिन गुजारो दिल्ली एनसीआर में....
पहले यह भी कहा था कि रोहित की पत्नी उन पर शक करती थी और दोनों के बीच काफी तनाव था।रोहित की पत्नी को उनके किसी रिश्तेदार महिला के साथ निकटता को लेकर शक था। 

पत्नी ने तीन बार बदले बयान :

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोहित की पत्नी अपूर्वा लगातार इस मामले में बयान बदल रही थी। इससे साराशक उसी के इर्ग-गिर्द आकर ठहर जाता था। वारादत वाली रात को लेकर अपूर्वा ने तीन अलग-अलगबयान दिए। जिसकी वजह से पुलिस का शक पुख्ता होने लगा था। पुलिस वारदात के बाद से रोहित कीपत्नी समेत घर के 6 लोगों से पूछताछ कर रही थी। इस मामले में रोहित की पत्नी अपूर्वा के अलावा घरमें मौजूद दो सहायकों के बयान भी पुलिस को संदिग्ध लगे थे। सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने पायाकि हॉल के दो सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे। बाद में कैमरे खराब मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया
See also  इस राज्य में अब सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वालों को होगी जेल, सरकार ने बनाया नया कानून
कि आधी रात के बाद अपूर्वा सीसीटीवी में फर्स्ट फ्लोर पर जाती दिखाई दी थीं, जबकि घरेलू सहायकों केमुताबिक वह रात 2:30 बजे तक ग्राउंड फ्लोर पर क्राइम सीरियल देख रही थीं।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।