प्रदेश को पीएम मोदी देंगे लुहरी पनबिजली परियोजना समेत 11 हजार करोड़ की इन परियोजनाओं की सौगात
प्रदेश को पीएम मोदी देंगे लुहरी पनबिजली परियोजना समेत 11 हजार करोड़ की इन परियोजनाओं की सौगात

टीआरपी डेस्क। हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार को आज चार साल पूरे हो रहे हैं। सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने मंडी में पहुंच चुके हैं। पीएम यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मंडी के पडुल मैदान में किया जा रहा है, जहां जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे।

इन परियोजना की देंगे सौगात

मोदी लुहरी प्रथम चरण पनबिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। 210 मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया जाएगा। इससे हर साल 750 मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा। आसपास के राज्यों को इससे बड़ा फायदा होगा।

इस परियोजना के निर्माण के लिए खर्च होगें 2080 करोड़

इसके साथ ही हमीरपुर जिले में ये पहली पनबिजली परियोजना है।66 मेगावाट की परियोजना का निर्माण 680 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया जाएगा। परियोजना के निर्माण के बाद हर साल 300 मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा। साथ ही मोदी सावरा-कुड्डू पनबिजली परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। 111 मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण 2080 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

See also  तेलंगाना में फंसे हैं छत्तीसगढ़ के 1300 मजदूर, वीडियो जारी कर सीएम बघेल से घर वापसी की व्यवस्था करने लगाई गुहार, कई मजदूर पैदल ही चल पड़े हैं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर