CG News : IIT के पांच छात्र कोरोना संक्रमित, पहले ही लग चुके है दोनों टीके
CG News : IIT के पांच छात्र कोरोना संक्रमित, पहले ही लग चुके है दोनों टीके

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। भिलाई IITके पांच छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए है। इस मामले की पुष्टि IIT डायरेक्टर रजत मुना ने आज सुबह किया।

मिली जानकरी के अनुसार 20 तारीख से अलग-अलग राज्यों से छात्रों की वापसी होने लगी थी। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों को पांच दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया था। जिनमें से पांच छात्रों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया फिर उन्हें अलग से क्वारंटाइन कर दिया गया।

बता दें कि उन पांच छात्रों को कोरोना के दोनों ठीके लग चुके है। इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG News: जबलपुर क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, हर गतिविधि का होगा सुरक्षा ऑडिट