रायपुर : पंजाब विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्‍होंने स्वयं ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्‍होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।

उन्‍होंने ट्वीट करते हु कहा कि “हल्के लक्षणों के साथ मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हुँ कि वे सभी अपना टेस्ट अवश्य कराएं।” सप्ताह भर पहले ही उनकी पत्नी और सांसद परनीत कौर भी कोरोना संक्रमित पाई गईं थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Corona News : तीर्थ यात्रा से लौटे एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना संक्रमित