बिलासपुर रेल मंडल की 18 ट्रेनें रद्द, नागपुर रूट के या​त्री घर से निकलने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
बिलासपुर रेल मंडल की 18 ट्रेनें रद्द, नागपुर रूट के या​त्री घर से निकलने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

रायपुर। रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ और समता एक्सप्रेस समेत 3 जोड़ी ट्रेनें बहाल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। ये ट्रेनें अब पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही चलेंगी।
गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस संबंध में बात की थी, वहीं एसीएस सुब्रत साहू के माध्यम से रेलवे बोर्ड को पत्र भी लिखा था। इधर आज पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ में रद्द ट्रेनो को तत्काल बहाल कराने की मांग को लेकर रायपुर डी.आर.एम. कार्यालय का घेराव किया और रेलमंत्री के नाम का ज्ञापन DRM को सौंपा था।

ये ट्रेनें हुईं बहाल

तमाम प्रयासों और दबाव के बाद आखिरकार रेल मंत्रालय ने कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18237/18238, विशाखापट्नम निजामुद्दीन विशाखापट्नम समता एक्सप्रेस 12807/12808 और सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद 12771/12772 को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Politics: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर में, एयरपोर्ट से राजीव भवन तक 11 जगहों पर स्वागत की तैयारी