0 पहले चरण में 3 नए जिलों में कलेक्टर-SP की पोस्टिंग हो गई है, अब 2 नए जिलों की सीमा और एसपी घोषित

विशेष संवादाता, रायपुर
छत्तीसगढ़ के नवगठित 3 जिलों में कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति का आदेश जारी कर चुके हैं। दो नए जिलों क्रमशः सक्ती और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नए पुलिस अधीक्षक का सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने आदेश जारी किया हैं। सीएम भूपेश बघेल ने पहले चरण में 3 जिलों और अब चौथे नए जिले सक्ती का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद बरी आएगी 5वे नविन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की। बता दें की उक्त जिलों की घोषणा और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाकर तैनाती की गई थी थी। आज उन्हें पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सक्ती के एसपी एमआर अहिरे तो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का एसपी टीआर कोशिमा होंगे। फ़िलहाल कलेक्टर के नाम का औपचारिक एलान बाकि है। राजपत्र में नविन जिला सक्ती की सीमा और उसका नक्शा भी जारी किया गया है। सक्ती के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सीमाएं सुनिश्चित कर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

See also  Congress High Command Meeting - खडग़े ने 23 को सीएम, पीसीसी अध्यक्ष, प्रभारी की बैठक बुलाई


छत्तीसगढ़ के 3 नए जिलों में कलेक्टर-SP की पोस्टिंग, ‘मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी’ जिला एक नये नक्शे के साथ 2 सितंबर को आकार ले लिया है। । वहीं ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ जिले की शुरुआत 3 सितंबर से हुई है। 3 सितंबर को ही ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ जिला भी नक्शे पर आ गया। तीनों जिलों की शुरुआत के साथ प्रदेश में जिलों की संख्या 31 हो जाएगी। जारी आदेश के अनुसार 2013 बैच के आईएएस जगदीश सोनकर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं 2014 बैच के आईएएस एस. जयवर्धन को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर के रूप में 2015 बैच के आईएएस डी राहुल वेंकट को पदस्थ किया गया है।


इसी तरह गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में नए जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। 2012 बैच के आईपीएस राजेश कुकरेजा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का एसपी बनाया गया है। वहीं 2018 बैच की आईपीएस अंकिता शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का एसपी बनाया गया है। 2018 बैच के आईपीएस येदुवेल्ली अक्षय कुमार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का एसपी बनाया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को संबंधित जिलों में पहले विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में पदस्थ किया गया था।

See also  "पैगम्बर मोहम्मद" पर अभद्र टिप्पणी, मुस्लिम समाज में आक्रोश, थाने तक पदैल मार्च कर FIR दर्ज करने की मांग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।