dhan kharidi kendr vasuli

लोरमी। मुंगेली जिले में लोरमी तहसील के अखरार धान खरीदी केंद्र में किसानो से वसूली करते हुए एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में प्रारम्भिक तौर पर कार्यवाही करते हुए कर्मचारी को हटा दिया गया है।

वायरल वीडियो में धान खरीदी केंद्र का अतिरिक्त कर्मचारी दिलीप पाटले किसानों से अवैध वसूली करता हुआ नजर आ रहा है। धान खरीदी केंद्र अखरार के प्रभारी दिलीप जायसवाल ने बताया कि अतिरिक्त कर्मचारी दिलीप पाटले को आवक रजिस्टर में किसानों के नाम एंट्री के लिए लगाया गया था। किसानों से वसूली की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल काम से हटा दिया गया है। वहीं इसे लेकर लोरमी के एसडीएम पार्वती पटेल ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर नायब तहसीलदार से जांच कराते हुए आगे कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व में भी हो चुकी है कार्यवाही

इस जिले में पिछले वर्ष भी खुड़िया धान खरीदी केंद्र में बिचैलियों द्वारा वनांचल के सैकड़ों किसानों के नाम पर बिना फसल के ही फर्जी पंजीयन कराते हुए लाखों रुपए की हेराफेरी की गई थी। इस पूरे मामले में खुड़िया धान खरीदी केंद्र के प्रभारी, ऑपरेटर, बारदाना प्रभारी के अलावा कुछ बिचैलियों के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बाद भी खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है।

See also  राष्ट्रपति तक पहुंची छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

देखिये VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर