नई दिल्ली। Symptoms of China’s Corana variant BF.7: चीन और अमेरिका में कोरोना मामलों में इजाफे से कोरोना वायरस महामारी की वापसी के संकेत बढ़ते जा रहे हैं। भारत में केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने की नसीहत दी गई है।

Symptoms of China’s Corana variant BF.7: वहीं, एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि सर्दी के मौसम में वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम आदि बढ़ जाते हैं। ऐसे में हम सभी को एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत है, स्वयं की रक्षा के लिए लोगों को मास्क के साथ बूस्टर खुराक लेनी होगी।

चीन से काफी बेहतर है भारत की स्थिति: गुलेरिया

BF.7 के लक्षण और बचाव के उपायों पर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि चीन की तुलना में भारत में वैक्सीनेशन वाली रणनीति बहुत सफल रही है। लेकिन, हमें सतर्क रहने की जरूरत है और उचित निगरानी की आवश्यकता है। इससे देशभर में कहीं भी मामले बढ़ते हैं तो हम जल्द से जल्द इस स्थिति से निजात पा सकेंगे। साथ ही, इससे यह भी देखा जा सकेगा कि कहीं देश में कोई नया वेरिएंट तो फैल नहीं रहा है।

See also  BPSC पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद आज, प्रशांत किशोर पर FIR, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

कितना जानलेवा है ओमिक्रॉन BF.7 वेरियंट

बता दें कि चीन में इस वक्त ओमिक्रॉन BF.7 आतंक मचा रहा है, जिस वजह से दुनिया के सभी देश हैरान हैं। दरअसल, 2 साल पहले यानी 2020 से शुरू हुआ कोरोना वायरस अभी तक कई बार म्यूटेट हुआ है। चिंता की बात ये है कि कोविड 19 के हर नए वेरिएंट ने पुराने वेरिएंट को पछाड़कर बहुत से लोगों की जान ले ली थी। चीन में कोरोना के नए मामलों के पीछे ओमिक्रॉन BF.7 है, जिसका असल वैज्ञानिक नाम BA.5.2.1.7 है, यह ओमिक्रॉन BA.5 का सब-वेरिएंट है।

जानिए नए वेरिएंट BF.7 के लक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BF.7 वेरिएंट श्वसन तंत्र (respiratory system) के ऊपरी हिस्से को इन्फेक्ट करता है। आइये देखते हैं इस नए वेरिएंट के लक्षण:-

बुखार

खांसी

गले में खराश

नाक बहना

कमजोरी

थकावट

यहां से शुरुआत

कुछ लोगों को उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। बाकी सभी वेरिएंट्स की तरह BF.7 के संक्रमण गले में खराश का लक्षण लोगों में सबसे ज्यादा देखा गया है। जिसके बाद नाक बहना, नाक बंद होना, छींक, सूखी खांसी, सिर दर्द, बलगम वाली खांसी, मांसपेशियों में दर्द आदि लक्षण दिखते हैं।

See also  Raipur City Crime: वीआईपी रोड के हाईपर क्लब में देर रात फायरिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार

गाइडलाइन पर विश्वास करें: अदार पूनावाला

Symptoms of China’s Corana variant BF.7: चीन और अमेरिका में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि चीन में कोरोना के बढ़ते केस सामने आने की खबर चिंताजनक है, लेकिन हमें अपने वैक्सीनेशन पॉलिसी और ट्रैक रिकॉर्ड पर संदेह बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर विश्वास करना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। वहीं कई विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही चीन ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन ये स्थिति भारत के लिए तत्काल रूप से खतरा नहीं बन सकती है।