SANT RAM NETAM

रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त हुई, जिसमें तय हुआ कि केशकाल विधायक संत राम नेताम विधानसभा उपाध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी होंगे। बैठक के बाद मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है कि TRP न्यूज़ ने ही सबसे पहले यह खबर दी थी कि विधानसभा उपाध्यक्ष रहे स्व. मोहन मंडावी के बाद आदिवासी कोटे से संत राम नेताम अगले विधानसभा उपाध्यक्ष हो सकते हैं। बहरहाल उनके नाम की घोषणा हो गई है और उनके निर्वाचित होने की औपचारिकता भर शेष है, 5 जनवरी को इस पद के लिए चुनाव की तिथि तय की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  लबरा सरकार पर बवाल : भूपेश बोले-रमन सिंह ने अपने कार्यकाल सिर्फ अपने और अपने परिवार के बारे में सोचा, अब निकल रही है बौखलाहट