sansad bhavan

रायपुर। संसद में अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण के लिए बनी 30 सदस्यीय पार्लियामेंट्री कमेटी 15 जनवरी को रायपुर आ रही है। यह कमेटी छत्तीसगढ़ सहित 3 राज्यों का दौरा करेगी। सांसद डॉ. किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी की अध्यक्षता में यह कमेटी बनी है और विशेषकर केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण के लिए हो रहे कार्यों की समीक्षा करेगी, वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव और अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति, जनजाति के सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यो की जानकारी लेंगे। इसके अलावा यह दल राजधानी के आसपास स्थित गांवों का दौरा भी करेगा। देखिये सांसदों का दौरा कार्यक्रम और उनकी सूची :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  तबलीगी जमात ने फैलाया कोरोना वायरस, भारत-पाक‍िस्‍तान को करना होगा दक्षिण कोरिया जैसा 'इलाज'