नई दिल्ली। Adani Group: अदानी के सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने कहा है कि उसने 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना में अडाणी समूह के साथ साझेदारी फिलहाल रोक दी है। समूह पर अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोप लगाने के बाद टोटल एनर्जीज ने यह कदम उठाया है।

Adani Group: फ्रांसीसी समूह के मुख्य कार्यपालक पैट्रिक पौयान ने फोन पर बताया कि अदानी समूह के साथ साझेदारी की घोषणा पिछले साल जून में हो गई थी लेकिन कंपनी ने अभी तक करार पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।

Adani Group: बता दें कि जून, 2022 में हुई घोषणा के अनुसार, टोटलएनर्जीज को अदानी समूह की कंपनी अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) में 25 प्रतिशत साझेदारी लेनी थी। यह फर्म लगभग हरित हाइड्रोजन वातावरण में 10 साल से 50 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। इसकी शुरुआती क्षमता 2030 से पहले एक अरब टन का अनुमान लगाया गया है।

See also  फ़्रांस की Sarbonne University ने भूपेश बघेल का किया सम्मान: नवाचार के लिए दी मानद उपाधि, परिवार भी साथ रहा मौजूद

Adani Group: पौयान ने कहा, जब तक हमारे सामने स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक हाइड्रोजन परियोजना पर रोक लगा दी गई है। अदानी समूह में 3.1 अरब डॉलर का निवेश करने वाली टोटलएनर्जीज, अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के लगाए गए आरोपों पर समूह द्वारा जारी ऑडिट जांच के परिणाम आने का इंतजार करेगी।