TILDA SUSPEND

रायपुर। अमानत में खयानत करने वाले तिल्दा नेवरा नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस अधिकारी ने शासकीय राशि का गबन करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए।

गबन के लिए बेटों को बना दिया ठेका कर्मचारी

तिल्दा नेवरा में पोस्टेड प्रभारी सीएमओ GD डहरिया को अपने बेटों के नाम पर फर्जी तरीके से राशि आहरण करना भारी पड़ गया। तिल्दा नेवरा पदस्थापना के दौरान प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीडी डहरिया ने अपने दोनों बेटों को फर्जी तरीके से प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में नगरपालिका परिषद तिल्दा नेवरा में कार्य पर रखना बताया और कुल राशि 2,14,237 का परिषद कोष से भुगतान करवा लिया।

इस मामले की शिकायत पर जांच हुई तो विभागीय अधिकारियों को काफी आश्चर्य हुआ। शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर राज्य शासन ने प्रभारी सीएमओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव दानिएल एक्का के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जीडी डहरिया के निलंबन अवधी में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।
देखें आदेश :

See also  खाद्य मंत्री ने जशपुर के फ़ूड ऑफिसर को किया निलंबित, भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर