रायपुर : मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा राजधानी रायपुर पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी ने इसी महीने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली थे। इस 9 सालों के सफर को याद करने के लिए भाजपा ने एक मेगा प्रचार की योजना बनाई है। जिसके माध्यम से केंद्रीय मंत्री सभी राज्यों में केंद्र सरकार के 9 साल के कामकाज और उपलब्धियों को जनता तक पहुचाएंगे। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रायपुर पहुंचे है। और होटल बेबीलोन में पत्रकार वार्ता किये। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विभिन्न आयामों में आगे बढ़ाया। देश की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए देश समृद्ध भारत के रूप में उभररकर कैसे सामने आए। यह झलक दिख रही है। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, पहले के समय देश उन हाथों में था जिस पार्टी के प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से चलते थे।हमने देखा कि देश का नेतृत्व लोकतंत्र के द्वारा चुनी गई सरकार को निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। उस समय एक अदृश्य शक्ति थी जो रिमोट कंट्रोल की तरह काम करती थी। उस समय देश का अ निर्णय की स्थिति में था। 2014 के बाद देश की जनता ने ऐसा फैसला लिया जिससे देश आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। जिन्होंने नए संकल्प के साथ काम करना शुरू किया।

See also  Export Promotion Mission: मोदी सरकार निकालेगी ट्रंप टैरिफ की हवा, एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के लिए 25,000 करोड़ रुपए का प्लान तैयार

अर्जुन मुंडा ने कहा भारत के इतिहास को लेकर हमे स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना है। देश ने अमृत काल मनाया। अमृत काल मे हमने नई ताकत, नई ऊर्जा को देखा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हमने देखा है। देश की योजनाओं को विकेन्द्रीकृत करके देश की जनता को कैसे लाभान्वित किया जा सकता है, इन सब पर काम किए। पहले देशवासियों के सामने बड़ा संकट था कि केंद्र से चली योजनाओ की स्थिति कैसी थी। पहले 1 रुपया में 10 पैसा जनता तक पहुंच पाता था। इसलिए मोदी जी ने जनता का, जनता के लिए उनके अधिकार के पाई-पाई उन तक पहुंचे यह निष्पक्षता मोदी जी के कार्यकाल में हमने देखा है।

उन्होंने आगे कहा आज देखा जा रहा है तकनीकी तरीकों से आम आदमी तक सेवाएं पहुंच रही है। राज्यों के साथ देशभर में आधारभूत संरचना प्रारंभ हुई है। एक आपातकाल हमने देखी है कोविड महामारी ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया। भारत में भी परेशानी पैदा की लेकिन उस परिस्थिति में सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया।

See also  Karnataka Election में कांग्रेस को बढ़त पर बोले सीएम- बजरंगबली हमारे साथ

मुंडा आगे कहा की हमारा देश दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा है, वो दुनिया के सामने उभर कर सामने आया। देश की जनता ने फैसला लेते हुए, नरेंद्र भाई मोदी को देश सौंपा। नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधनमंत्री बने। हमने पिछले दिनों में क्या हुआ क्या नहीं, इसे छोड़कर बस इतिहास को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। जनता का प्यार जो हमें मिला है। हम इसे ऐसे सुनिश्चित करें कि जनता ने जो जिमेदारी दी है। उसे निष्ठा के साथ पहुंचाने में कैसे सफल हों। हम सबको खुशी है कि देश में गरीबों का आवास बन रहा है, जसमें 3.5 करोड़ से अधिक परिवार शामिल हैं। सरकार का संकल्प था कि सबका पक्का आवास बनना चाहिए। महिलाओं के नाम पर महिलाओं के लिए घर बने।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में महिलाओं ने भी बड़ी भागीदारी निभाई है। सुदूरवर्ती इलाकों में देखने के लिए मिलता है कि महिलाएं दूर तक पानी लेने जा रही हैं। इसलिए, घरों में सुविधा बनाई गई कि घर-घर नल का जल पहुंचे। ग्रामीण इलाकों में शौचालय बनाए गए। स्वच्छ वातावरण बने। स्वच्छता की योजनाओं को बड़े ही अच्छे ढंग से संपादित किया जा रहा है।

See also  Reliance Jio के 41 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी, जानें वजह