स्पीकर बिड़ला बोले- सत्र में 28.43 घंटे

अतिरिक्त कामकाज हुआ

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे के बीच शुक्रवार को अनिश्चितकाल

के लिए स्थगित हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया कि इस सत्र में सदन की कुल 20 बैठकें

हुई। 28 घंटे 43 मिनट अतिरिक्त कामकाज हुआ। कामकाज का प्रतिशत 116 रहा। केंद्रीय मंत्री स्मृति

ईरानी ने लोकसभा स्पीकर से राहुल गांधी को सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा- गांधी परिवार

के शख्स का बयान बेहद शर्मनाक है। दरअसल, गुरुवार को झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी ने

कहा था कि नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ का नारा दिया था, लेकिन आजकल आप जहां कहीं भी

देखते हैं, वहां ‘रेप इन इंडिया’ है।

 

‘राहुल गांधी लोगों को यह कैसा संदेश दे रहे’ :

स्मृति ईरानी ने कहा- यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि

See also  Lockdown: करोड़ों की कार में सैर पर निकले रईस की पुलिस ने लगाई अकल ठिकाने

भारतीय महिलाओं से दुष्कर्म किया जाना चाहिए। राहुल गांधी देश के लोगों को यह कैसा संदेश

दे रहे हैं? उधर, राज्यसभा में हंगामे को देखते हुए सभापति वेंकैया नायडू ने कहा- आप ऐसे व्यक्ति

का नाम नहीं ले सकते, जो इस सदन का सदस्य नहीं है।

 

इस बयान से मैं ही नहीं पूरा देश आहत हुआ: सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान से मैं ही नहीं पूरा देश आहत हुआ है।

क्या ऐसे लोग सदन में आ सकते हैं, जो ऐसे शब्द इस्तेमाल करते हैं। उनको पूरे सदन ही नहीं, बल्कि

पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

कनिमोझी ने राहुल गांधी का बचाव किया

डीएमके नेता कनिमोझी ने कहा- प्रधानमंत्री ने कहा ‘मेक इन इंडिया’ का नारा दिया, जिसका हम

सम्मान करते हैं। लेकिन देश में आजकल जो हो रहा है, राहुल गांधी ने इस बारे में कहा है। दुर्भाग्य से

See also  विधानसभा बजट सत्र: तीसरे दिन गूंजा शराब बिक्री का मुद्दा सरकारी खजाने में जमा नहीं हुआ 5.25 करोड़... सरकार ने कहा यश बैंक जिम्मेदार

देश में ‘मेक इन इंडिया’ नहीं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है। यह एक चिंता का विषय है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।