मैसुरू। गुरुवार (26 दिसंबर) को सूर्य ग्रहण है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से उस

दिन होने वाले रणजी मुकाबलों को रीशेड्यूल करने या खेल का समय बदलने को लेकर कोई फैसला

सामने नहीं आया है। हालांकि गुरुवार को देश के अधिकतर हिस्से में आंशिक सूर्यग्रहण है- लेकिन

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में इसका असर ज्यादा देखा जाएगा- ऐसे में जानकारों का मानना

है कि यह खिलाडिय़ों के लिए सुरक्षित नहीं है।

 

sun eclipse के लिए इमेज नतीजे"

ग्रहण की शुरुआत सुबह 7.59 पर होगी और यह दोपहर बाद 1.35 पर समाप्त होगा। 10.47 पर

यह अपने चरम पर होगा और उम्मीद है कि यह करीब साढ़े तीन मिनट तक ऐसा रहेगा। रणजी

मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होते हैं। बीसीसीआई के जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस) सबा करीम ने

हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमने अभी तक मंगलवार को होने

वाली चीजों के बारे में फैसला नहीं लिया है। हमें यह मैच रैफरी पर छोडऩा होगा।

See also  IPL FINAL 2021: सीएसके और केकेआर में होगी आज फाइनल भिड़ंत, जाने क्या कहते हैं आंकड़े

 

पूर्व भारतीय विकेट कीपर करीम 1990 के दशक में एक घरेलू मैच का हिस्सा थे जिसे सूर्य ग्रहण

के कारण रीशेड्यूल किया गया था। मैसूरु में बुधवार को कर्नाटक की टीम का मुकाबला हिमाचल

प्रदेश से शुरू होगा। मैच से पहले हुई बैठक में कप्तान और मैच अधिकारियों ने इस परिस्थिति पर

कोई चर्चा नहीं की।

 

रणजी के मुकाबले जिन मैदानों पर हो रहे हैं, उनमें मैसुरु पर ग्रहण का असर सबसे ज्यादा देखा

जाएगा। खबर है कि यहां ग् रहण 88 प्रतिशत असर दिखेगा। मैच के दौरान खिलाडिय़ों पर ग्रहण

के संभावित असर के बारे में नारायण नेत्रालय के चैयरमैन और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर भुजंग शेट्टी

ने कहा कि अगर लोग नंगी आंखों के साथ सूर्य ग्रहण को देखते हैं तो रेटीना को नुकसान पहुंच सकता

है। जब ग्रहण अपने चरम पर हो तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  ब्रेकिंग: चीन में फैल रहे HMPV वायरस का भारत में मिला पहला केस, 8 महीने की बच्ची संक्रमित

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।