सीएम हिमंता का दावाः प्रदेश में भाजपा को मिलेगी 60 सीटे

बलौदाबाजार. आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के लोगों ने भाजपा का दामन थामा। जिसका मुख्यमंत्री हिमन्ता विश्व सरमा ने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंतe विश्व सरमा आज भाटापारा पहुंचे थे और भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को प्रदेश में 60 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया।

छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या पर सीएम सरमा ने कहा कि नक्सली व कांग्रेस के बीच लगता है ईलु ईलु आई लव यू है, इस कारण नक्सलियों का उन्मूलन नहीं हो पा रहा. असम के सीएम औरंगजेब व बाबर से तुलना करने से नहीं चुके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अकबर से ज्यादा प्यार है.।

भाजपा की घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र पर मोदी की गारंटी है। आज पूरा विश्व उनका लोहा मानता है. वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा कि पिछला वादा तो पूरा किया नहीं, आगे क्या करेंगे.सीएम हिमंत ने कहा, भूपेश बघेल का हिसाब तो महादेव करेंगे, जिन्होंने महादेव एप के माध्यम से घोटाला किया है।

See also  Loharidih incident: कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद आज,कांग्रेस नेता सड़कों पर निकले,चैंबर आफ कामर्स ने नहीं दिया समर्थन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू