रायपुर। कई मतदान केंद्रों में EVM मशीन में खराबी आने की खबर सामने आई है. जिसके चलते मतदाताओं को परेशानी का सामान करना पड़ा. इसकी वजह से कुछ जगहों में देरी से मतदान शुरू हुआ. बताया जा रहा हैं की भानुप्रतापपुर के बूथ क्रमांक 126 में EVM खराब हुआ है. मोहला-मानपुर के औंधी के बूथ क्रमांक 226, कोंडागांव के किबई बालेंगा के बूथ क्रमांक 5, कवर्धा विधानसभा के मतदान क्रमांक 229 में EVM में खराबी आई है. जिसकी वजह से एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ. वही बोड़ला के बूथ क्रमांक 68 में भी वोटिंग बंद है. ईवीएम में खराबी के चलते मतदाताओं को परेशानी हो रही हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान शुरू हो गया हैं। कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग होने के कारण चुनाव आयोग ने वहां 60 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 25,429 कर्मचारियों को लगाया गया हैं।

See also  तमिलनाडु के मंत्री वेलु और सहयोगियों के परिसरों से 29 करोड़ जब्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।