Congress

जशपुर। छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आज सुबह ही ग्रामीणों ने सड़क किनारे खून से लथपथ लाश देखी। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख़्त की गई तब पता चला कि वह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि कल रत 8 बजे के करीब घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था। परिजन द्वारा शक जताया जा रहा हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई थी। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

बता दें कि दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था। सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो।

See also  Chhattisgarh weather update : छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट, बालोद में रेड, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है। आगे की जांच जारी है, जल्द ही पता चल जायेगा की बैगा की मौत कैसे हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर