रायपुर। राज्य के सिक्ख धर्मावलंबी आगामी दो जनवरी 2020 को गुरू गोविंद सिंह जी की

जयंती धूम-धाम से मना सकें इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐच्छिक अवकाश प्रदान

करने की घोषणा की है।

 

उन्होंने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए

हैं। गौरतलब है कि रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा और छत्तीसगढ़ राज्य

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य गुरूद्वारा प्रबंधक

कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर दो जनवरी 2020 को ऐच्छिक

अवकाश प्रदान करने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CM Bhupesh Said On The Victory Of Karnataka - CM का तंज मोदी का जादू ख़त्म, दक्षिण भारत BJP मुक्त