बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने सपत्निक भिलाई नगर विधानसभा के सेक्टर 5 के इंग्लिश मीडियम स्कूल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया। लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पाटन से प्रत्याशी सांसद विजय बघेल ने मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी रजनी बघेल भी उनके साथ मतदान केंद्र पहुंची।

पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने वोट डालने के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया. साथ ही यह भी कहा, जनता पाटन में भ्रष्टाचार और भय की सरकार को जवाब देगी. भाजपा का घोषणा पत्र आम जनता के लिए है औऱ जनता कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  CG Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के पहला चरण की वोटिंग शुरु, गांव की सरकार चुनने पोलिंग बूथों पर कतार