सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, अब सब साफ़ हो जाएगा

झीरम कांड मामले में भूपेश बघेल का ट्वीट

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, झीरम कांड पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का आज का फ़ैसला छत्तीसगढ़ के लिए न्याय का दरवाज़ा खोलने जैसा है। झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। इसमें हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की लेकिन इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की। झीरम मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनआईए की अपील खारिज कर दी है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस झीरम कांड की जांच कर सकेगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार एनआईए की जांच से संतुष्ट नहीं थी। इसके बाद झीरम हमले में मारे गए नेताओं के परिजनों की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

See also  गुंडों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस : घर पर घुसकर किया था हमला, जानिए क्या थी वजह…

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरु की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था। आज रास्ता साफ़ हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षडयंत्र रचा था। सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर