सुकमा। जगरगुंडा इलाके में सक्रिय नक्‍सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बतादें कि ये सभी सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में सक्रिय थे।

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांच महिला समेत 20 नक्सलियों ने आज एसपी किरण चव्हाण, एएसपी प्रभात कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ‘पुनर्वास नीति’ के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर पांच महिला समेत 20 नक्सली आज समाज की मुख्यधारा में लौट आई।

दो दिन पहले दंतेवाड़ा के भांसी में निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग लगाने वाले नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पांच दिसंबर को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन एफ कंपनी फरसपाल व थाना फरसपाल का संयुक्त बल सर्चिंग पर निकला था।

See also  विवादों से घिरी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अंततः स्थगित, गड़बड़ी के आरोप में अब तक एक उम्मीदवार सहित 7 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

इस दौरान मुंडेर, चिडरापाल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी-कामालूर एलओएस कमांडर सोनू ओयाम के साथ करीब 20-25 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर ग्राम मासोड़ी, चिडरापाल व मुंडेर के जंगल-पहाड़ी की ओर सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।

वहीं सर्चिंग के दौरान ग्राम चिडरापाल व मुंडेर के जंगल-पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर नौ संदिग्ध भागने व छिपने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर पकड़ा।

संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: दशरु ओयाम निवासी बेचापाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य, संतोष उर्फ पाकलू चिडरापाल कड़तीपारा थाना बांगापाल जिला बीजापुर चिडरापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, गोपी कुंजाम निवासी चिडरापाल कड़तीपारा थाना बांगापाल जिला बीजापुर चिडरापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, छोटू ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य, राकेश कड़ियाम निवासी कोंडापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर कोंडापाल पंचायत सीएनएम सदस्य,।

लालू कड़ती निवासी चेरली पिटोड़ीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर चेरली पंचायत सीएनएम सदस्य, मनीराम ओयाम निवासी बेचापाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य तथा अन्य दो बालक (सीएनएम सदस्य) के पद पर कार्य करना स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2023 को भांसी निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आगजनी करने की घटना में शामिल थे। सात आरोपितों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं दो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

See also  Transfer News : दिवाली के पहले इस विभाग में बंपर तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर