लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी

रायपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा में अब देरी की कोई गुंजाइश नजर आ रही है, दो आयुक्तों की नियुक्ति हो गई है। इधर लोकसभा चुनाव में लॉ एंड आर्डर के संबंध में चीफ इलेक्शन आफिसर रीना बाबा कंगाले ने आज छत्तीसगढ़ के सभी पुलिस अधीक्षकों को रायपुर बुलाया है। न्यू सर्किट हाउस में एसपी की मीटिंग आज सुबह दस बजे से प्रारंभ हो गई है। सिर्फ नक्सल जिलों के एडिशनल एसपी आए हैं। बाकी सभी जिलों के एसपी कल रात ही रायपुर पहुंच गए थे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो-एक दिन में कभी भी चुनाव का ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि 17 मार्च याने रविवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि आज और कल चुनाव आयोग में कुछ अहम बैठकें रखी गई है। वरना आजकल में कभी भी घोषणा हो जाती।

See also  वन्य प्राणी पेंगोलीन की तस्करी के फिराक में था आरोपी, दबिश देने वाली टीम बनी खरीददार, तय हुआ सौदा फिर ऐसे शिकंजे में फंसा तस्कर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर