बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सालियों के आतंक के बीच बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 3 नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया है।

डीआरजी, बस्तर फाइटर और थाना भैरमगढ़/जांगला की टीम हिंगुम एवं झारामोंगिया की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान संयुक्त टीम ने ग्राम हिंगुम और झारामोंगिया में माओवादियों की ओर से अलग अलग जगहों पर बनाए गए लगभग 15-20 फीट ऊंचे 3 माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया। सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।

See also  CG News: सुकमा के श्रमिक परिवारों के 5 बच्चों ने रचा इतिहास, 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' के तहत मिला प्रतिष्ठित स्कूलों में दाखिला