इलाजिग। तुर्की में उस वक्त हाहाकार मच गया जब 6.8 की तीव्रता का एक भूकंप पूरे पूर्वी तुर्की को हिला गया। इस भीषण भूकंप में अब तक 18 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है वहीं इससे भारी तबाही मची है। इस भूकंप में जहां सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचा है वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भूकंप तुर्की के पूर्वी इलाके में स्थित इलाजिग प्रांत के अखिसर से 11 किमी उत्तर में स्थानीय समयानुसार रात 8.50 बजे के आसपास आया है। भूकंप के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

भूकंप के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल था। एक 47 साल के शख्स ने बताया कि यह बहुत डरावना था। भूकंप के बाद सारा फर्नीचर हम पर आकर गिर गया। भूकंप के बाद लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ जहां उनके घर तबाह हो चुके हैं और बिजली नहीं है वहीं कड़ाके की ठंड में उन्हें सड़क पर रात गुजारनी पड़ी है।

See also  व्हाइट हाउस में ज़ेलेंस्की-ट्रंप की अहम मुलाकात, यूरोपीय नेताओं की भी होगी मौजूदगी

बता दें कि इससे पहले तुर्की में 1994 में भीषण भूकंप आया था। 7.4 की तीव्रता के उस भूंकप ने पश्चिमी तुर्की के इजमित को तबाह कर दिया था। इस भूकंप में 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी वहीं 1000 से ज्यादा घायल हुए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।