बलरामपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बलरामपुर जिले में रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी सीमांकन के नाम से 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, जिसे शिकायत पर ट्रैप कर एसीबी ने पकड़ा है।

ACB के मुताबिक पटवारी महेंद्र कुजूर द्वारा प्रार्थी से रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान होकर प्रार्थी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत कर दी। ब्यूरो ने जब सत्यापन करवाया तब यह शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर ट्रेप का आयोजन किया।

आज पटवारी महेंद्र कुजूर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पटवारी को हिरासत में लेकर शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में पहुंची। यहां पटवारी से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई।

See also  एसीबी ने रिश्वतखोर एसआई और एएसआई को किया गिरफ्तार, मामले को रफा-दफा करने लिए मांगे थे 50 हजार