रायपुर। Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। बुधवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अगले 48 घंटे तक मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।
  • रायपुर, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव जैसे कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे, एक-दो बार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • उत्तर झारखंड और दक्षिण बिहार पर बना निम्न दबाव क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।
  • समुद्र तल पर मानसून ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है।
  • इसके असर से प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश के आसार।
See also  मंत्रालय 'महानदी भवन' में बाहरी लोगों के प्रवेश हेतु नए दिशानिर्देश हुए जारी, देखें आदेश

प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई?
1 जून से 16 जुलाई 2025 तक औसत वर्षा: 400.1 मिमी

 जिला वर्षा (मिमी)
बलरामपुर670.9
जशपुर518.6
रायगढ़545.6
कोरबा492.1
बीजापुर452.6
रायपुर393.0
महासमुंद371.0
गरियाबंद327.5
बेमेतरासबसे कम – 214.8