टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड का ग्लैमर वर्लड बाहर से जितनी आकर्षक लगता है, अंदर से उतना ही खोखला भी हो सकता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हैं फिल्म अभिनेता सावी सिद्धू। जिन्होंने कभी अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और अनुराग कश्यप जैसे फिल्मी सितारों और निर्देशकों के साथ काम किया था, आज उन्हें पेट पालने के लिए सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है।

लखनऊ से निकलकर पहुंचे थे मुंबई

लखनऊ से निकले इस अभिनेता ने थिएटर में निखर कर कई फिल्मों में जानदार अभिनय किया। ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘गुलाल’, ‘पटियाला हाउस’ और ‘बेवकूफियां’ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस ने खूब तारीफें बटोरीं। लेकिन वक्त ने ऐसी करवट ली कि अब न कलाकारी बची और न कलाकार का जज़्बा।

See also  TRP Breaking: पर्सनल डेटा चुराना या बेचना अब क्राइम,मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

परिवार को खोने के बाद नहीं मिला काम

सावी सिद्धू कहते हैं “जब इंडस्ट्री ने मुंह मोड़ा, तब न साथ कोई था, न सफर के लिए किराया।” पूरे पारिवार को खो देने के बाद सावी अंदर से टूट गए। पत्नी, मॉं और पिता तीनों को खोकर वे बिल्कुल अकेले हो चुके थे। जिसके बाद उन्हें फिल्में मिलनी भी बंद हो गई।

पेट पालने के लिए बने सिक्यॉरिटी गार्ड

सावि सिद्धू को फिल्मों में काम मिलना बंद होने के बाद एक समय एसा भी आया जब उनके पास बस टिकट खरीदने तक के पैसे नहीं थे। जिसके बाद उन्हें पेट भरने के लिए मजबूरी में सिक्यॉरिटी गार्ड का काम करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने कहा, “अब तो थिएटर जाकर फिल्म देखना भी एक सपना सा लगता है।”

उनकी कहानी सिर्फ एक कलाकार की हार नहीं, बल्कि उस इंडस्ट्री का आईना है जो अपनी चमक के पीछे कभी-कभी इंसानों की असलियत तक को निगल लेती है।

See also  CG News : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर