टीआरपी डेस्क: पिछले सप्ताह राष्ट्रपति पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। आज यानी कि सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात में हुई बातचीत की जानकारी दी।

राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के निरंतर रुख को दोहराया। उन्होंने कूटनीति और संवाद के माध्यम से समाधान पर जोर देते हुए कहा कि, भारत इस दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

पीएम मोदी ने X पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखकर जानकारी दी कि ‘मैं अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद देता हूं. भारत ने यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है. मैं आने वाले दिनों में हमारे बीच निरंतर संपर्क की आशा करता हूं.’

See also  राजातालाब में हिस्ट्रीशीटर के बेटे को मारा चाकू, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. इस बारे में ट्रंप का कहना है कि, भारत रूस से तेल खरीदकर डायरेक्टली यूक्रेन युद्ध के लिए फंडिंग कर रहा।