भोपाल। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित अर्चना तिवारी मिसिंग केस में अब नया मोड़ आया है. युवती के परिजनों का दावा है कि, अर्चना सकुशल है। उसने अपनी मां को फोन किया है। हालांकि, उसने कहां से कॉल किया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.

जीआरपी ने आरक्षक को हिरासत में लेकर की पूछताछ

अर्चना गुमशुदगी केस में पुलिस ने ग्वालियर के भंवरपुरा थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक को हिरासत में लिया, और पूछताछ शुरू की। तब पता चला कि, पुलिस आरक्षक ने ही अर्चना की ट्रेन टिकट को बुक किया था. लेकिन, उसने दावा किया कि, वो उस टिकट पर सफर नहीं की.

जानिए क्या है पूरा मामला

कटनी जिले की रहने वाली अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही है. राखी का त्यौहार मनाने के लिए वो 7 अगस्त को इंदौर से चलकर बिलासपुर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सवार हुई थी। लेकिन, जैसे ही ट्रेन कटनी पहुंची, अर्चना अपनी सीट पर नहीं थी। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। जांच में अर्चना का आखिरी लोकेशन भोपाल और नर्मदापुरम के बीच मिली। पुलिस ने भोपाल से लेकर बिलासपुर तक सर्चिंग अभियान चलाया। यहां तक की ट्रैक के किनारे जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। बावजूद इसके अर्चना का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस और परिजनों की ओर से जानकारी का इंतजार है.

See also  Iran Internet Blackout 2026: दुनिया से पूरी तरह कटा ईरान: 9 करोड़ की आबादी 34 दिनों से डिजिटल अंधेरे में, इंटरनेट की पहुंच सिर्फ 1% रह गई; जानें क्या है बड़ी वजह?