जशपुर। Murder of Mother : कुनकुरी थाना क्षेत्र के बेदरभद्रा बस्ती एक विभत्स घटना सामने आई है। जहां जीत राम यादव ने अपनी ही मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने मां के शव को कई टुकड़ों में काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जीत राम शव के पास बैठकर गाना गाने लगा। हाथ में कुल्हाड़ी थामे बैठे आरोपी को देखकर पूरे गांव में दहशत फैल गई और गंव वाले मौके पर इकट्ठे हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी लाश के पास हथियार लेकर बैठा था और किसी को पास आते देख कुल्हाड़ी लहराने लगता। जिसके चलते लोग उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू में लेकर गिरफ्तार किया और कुल्हाड़ी जब्त कर ली।

See also  अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार पटेल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हत्या का कारण जानने की कोशिश

घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। कुनकुरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी सामने आने पर साझा की जाएगी।

मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी

Murder of Mother : प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जीत राम कुछ समय पहले तक केरल में मजदूरी करता था। वहां उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आया और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। 2 दिन पहले ही परिजन उसे इलाज के लिए घर लेकर आए थे।

See also  ब्रेकिंग- कोविडशील्ड और कोवैक्सीन को मिली आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी, DCGI का बड़ा ऐलान