रायपुर।रायपुर के माना स्थित केंद्रीय नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मोबाइल इस्तेमाल करने वाले बच्चों की शिक्षक ने पिटाई कर दी। बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने इस मामले में संज्ञान लिया और विद्यालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों से मुलाकात कर जानकारी ली। इस मामले में उन्होंने प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए शिक्षक और केयर टेकर को निलंबित करने की अनुशंसा की है।

एक बच्चे के हाथ में आया फ्रैक्चर

बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को पीड़ित बच्चों ने बताया कि विद्यालय के ज्योग्राफी शिक्षक ने उन्हें मारा था। इससे एक बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर और पैर में चोटें आईं है। पीड़ित बच्चे की स्थिति को देखते हुए विद्यालय की प्राचार्या ने तुरंत उसका एक्सरे कराया, जिसमें हाथ में फ्रैक्चर और पैर में चोट का खुलासा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए आयोग अध्यक्ष ने दोषी शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की है। डॉ. शर्मा ने कहा कि घटना की पूरी जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति, रायपुर के एक सदस्य को भी जांच टीम में शामिल किया गया है।

See also  पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता के घर पर की गई डकैती, पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश

विद्यालय के सूत्रों के अनुसार, पिछले दो महीनों में डी.के. सिंह ने करीब 15 छात्रों को बेरहमी से पीटा है। उनके इस हिंसक व्यवहार से बच्चे इतने भयभीत हैं कि उनके माता-पिता भी शिकायत करने से डर रहे हैं। यह भी पता चला है कि वे एक लाइसेंसी पिस्तौल रखते हैं और इसका इस्तेमाल अक्सर छात्रों और साथी शिक्षकों को डराने-धमकाने के लिए करते हैं। उनके इस अत्याचारी रवैये ने पूरे विद्यालय में दहशत का माहौल बना दिया है।