टीआरपी डेस्क। Daku Jagira : बॉलीवुड में जब भी खलनायकों की बात होती है तो अमरीश पुरी, अमजद खान, गुलशन ग्रोवर और आशुतोष राणा जैसे दिग्गजों के नाम जरूर लिए जाते हैं। लेकिन 1998 में रिलीज हुई ‘चाइना गेट’ ने हिंदी सिनेमा को एक नया खलनायक दिया था।

जिस किसी ने भी चाइना गेट देखी है, उनमें शायद ही कोई ऐसा हो जिसे डरावना मुकेश तिवारी द्वारा निभाए गए डाकू जगीरा का किरदार याद न हो। मुकेश तिवारी ने डाकू जगीरा का किरदार निभाने के पहले कई पापड़ बेले थे तब जाकर उन्हें आज तक उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है।

50 दिन तक गंदगी में रहे थे मुकेश तिवारी

‘जगीरा’ को खतरनाक दिखाने के लिए मुकेश तिवारी ने 50 दिन तक नहाना और बाल-दाढ़ी कटवाना छोड़ दिया था। वह शूटिंग के दौरान खुद पर परफ्यूम छिड़कते थे ताकि बदबू थोड़ी कम हो जाए। इस समर्पण ने उनके किरदार को इतना असली बना दिया कि लोग उन्हें असल डाकू समझने लगे थे। कहा जाता है कि फिल्म के दौरान लोग उनकी हालत देखकर पास आने से भी कतराते थे।

See also  तबलीगी जमात ने फैलाया कोरोना वायरस, भारत-पाक‍िस्‍तान को करना होगा दक्षिण कोरिया जैसा 'इलाज'

जगीरा ने दी थी गब्बर के किरदार को टक्कर

चाइना गेट मुकेश तिवारी की पहली फिल्म थी, लेकिन जगीरा का किरदार देखकर कोई यह सोच भी नहीं सकता था कि यह उनकी पहली फिल्म है। उनका मशहूर डायलॉग “मेरे मन को भाया, मैं कुत्ता काटकर खाया” आज भी फैंस को याद है और युवा पीढ़ी हंसी ठीठोली के दौरान आज भी इस डायलॉग को दोहराती है।

भले ही जगीरा का किरदार अदा करना मुकेश तिवारी के लिए फिल्मों में उनका पहला अनुभव था लेकिन, दर्शकों ने उनकी अदाकारी को शोले के ‘गब्बर सिंह’ से कम नहीं आंका था।

सितारों से सुसज्जित ‘चाइना गेट’

फिल्म में 14 बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे। ‘चाइना गेट’ में नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, ओम पुरी, डैनी, अनुपम खेर, परेश रावल, उर्मिला मातोंडकर, ममता कुलकर्णी समेत कई दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था, बावजूद इसके मुकेश तिवारी ने अपनी पहली फिल्म में ही जगीरा के किरदार के जरिए अपनी एक अलग छाप छोड़ दी थी।

See also  क्या आप भी वर्क-स्ट्रेस से परेशान हैं? ये आसान तरीके बदल देंगे आपकी जिंदगी

चाइना गेट अपने समय की सबसे मशहूर फल्मों में शुमार तो हुई ही लेकिन इसके साथ ही फिल्म का गाना ‘छम्मा-छम्मा’ ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी।

क्रिकेटर से एक्टर बने मुकेस तिवारी

Daku Jagira : मध्य प्रदेश के सागर में जन्मे मुकेश तिवारी बचपन से ही क्रिकेट खेलते थे। वह अंडर-12 से लेकर अंडर-19 तक मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे। लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड तक खींच लाई और वह बॉलिवुड फिल्मों के यादगार विलेन बन गए, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।