टीआरपी डेस्क। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई हैं। बीती रात राजधानी के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अज्ञात हमलावरों ने राजद RJD से जुड़े नेता राजकुमार राय (Rajkumar Rai) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वे किसी काम से बाहर निकले थे। हमले के तुरंत बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकले और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने राजकुमार राय पर छह गोलियां चलाईं, जिनमें से अधिकांश उन्हें लगीं। घटनास्थल से बरामद कारतूस के खोखे इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राय हमले से बचने की कोशिश में भागे भी, लेकिन हमलावरों ने उन्हें निशाना बना ही लिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजकुमार राय का राजनीतिक सफर भी काफी सक्रिय रहा है। वे पूर्व में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके थे और इस बार उसी क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे। वे राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के वैशाली जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे।

See also  अब अंत्योदय राशन कार्ड से होगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज,ऐसा करने वाली देश की पहली सरकार बनी भूपेश सरकार

घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।