बीजिंग। जानलेवा कोरोना वायरस दुनिया परेशान हैं इसके रोकथाम के लिए अब नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। ताकि डॉक्टरों और स्टाफ को इस वायरस से दूर रखा जा सके। अस्पतालों में रोबोट की मदद से मरीजों खाना और दवाई पहुंचाया जा रहा हैं।

मरीज अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारियां ट्विटर पर साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मरीजों को रोबोट खाना परोसते और दवाइयां बांटते नजर आए।

कोरोनावायरस का संक्रमण 27 से ज्यादा देशों में फैला

चीन में वायरस के संक्रमण से अब तक 908 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे होने वाली मौतों ने सार्स को पीछे छोड़ दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि सार्स 2002-03 में 26 देशों में फैला था और 9 महीने में 774 लोगों की जान गई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  अमेरिका के जॉर्जिया में पारिवारिक विवाद में चार की गोली मारकर हत्या, एक भारतीय नागरिक भी शामिल

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।