0 आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई बनी वजह

बिलासपुर। मस्तूरी में हुए गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। युवक कांग्रेस के नेता ने ही जनपद उपाध्यक्ष और उनके साथियों तथा रिश्तेदारों पर अपने भाई और साथियों के साथ मिल षड्यंत्र रचकर गोलियां चलवाई थी। राजनैतिक वर्चस्व स्थापित करने की प्रतिद्वंदिता और जमीन व्यवसाय के विवाद में घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। आरोपियों से हथियार भी बरामद किया गया है।


मस्तूरी में एक दिन पूर्व ही कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और साथियों के ऊपर हमला हुआ था। हमले में दो लोग घायल हो गए थे। हमले के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल सक्रियता दिखाई और चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। एडिशनल एसपी अर्चना और अनुज कुमार के नेतृत्व में कुल 6 पुलिस टीमें गठित की गई थी। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात हमलावरों की शिनाख्ति के बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
गिरफ्तार आरोपियों में मस्तूरी क्षेत्र का कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत है। वह युवक कांग्रेस की नेतागिरी करता है। उसी ने जमीन व्यवसाय और राजनैतिक वर्चस्व स्थापित करने के विवाद में घटनाक्रम की पटकथा लिखी थी। 

See also  Interstate Arms Racket Busted - संजू त्रिपाठी हत्याकांड से भी जुड़े तार, 2 पिस्टल के साथ 3 आरोपी पकड़े गए

पूर्व में दोनों पक्षों के बीच हो चुकी है भिड़ंत

दरअसल पूर्व में मैग्नेटो मॉल के सामने दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। युवक कांग्रेस चुनाव के दौरान विश्वजीत और नितेश सिंह की कांग्रेस भवन बिलासपुर में पहले 2 साल पहले नोंक झोंक हुई फिर दोनों पक्षों में मैग्नेटो मॉल के सामने मारपीट हुआ। इस मामले में विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह के ऊपर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज करवाया था। नितेश सिंह और उसके साथ ही इस मामले में जेल भी गए थे। वही मस्तूरी थाने में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने अपराध दर्ज करवाया था।

मामले में नितेश और उसके साथियों को जमानत मिलने के बाद से विश्वजीत उनसे खुन्नस रख रहा था। विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह एवं उसके परिजनों तथा साथियों को मारने के लिए अपने भाई और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षड्यंत्र किया। उसे मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ बैठता है। इसलिए पहले उसकी रेकी की गई।

See also  अजब-गजब : गोरखपुर का वाहन, चालान काटा बिलासपुर पुलिस ने, वाहन मालिक ने सीएम को पत्र भेजकर की शिकायत

विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत अनंत को एक लाख रुपए नगद दिया है,जिसे विश्वजीत ने अन्य आरोपियों में वितरित किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना मस्तूरी में अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

नाम आरोपी

01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

See also  Breaking News नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा 14 आरोपियों समेत 13 लाख की नशीली दवा बरामद

05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)

06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री:-

01. देशी पिस्टल 02 नग,

02. देशी कट्टा 01 नग

03. मैगजीन 05 नग।

04. जिंदा कारतुस 04 नग।

05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)

06. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।

07. मोबाईल फोन 05 नग।