टीआरपी डेस्क। Terror of Crooks : राजधानी रायपुर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। कोटा-गुढ़ियारी रोड पर रात लगभग 11 बजे कुछ बदमाशों ने एक साइकिल सवार युवक के साथ मारपीट कर, लूट की कोशिश की। युवक ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

चाकू लहराकर फैलाई दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने चाकू लहराते हुए इलाके में आतंक मचा दिया। सड़क पर अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना का CCTV फुटेज आया सामने

यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों को युवक पर हमला करते और फिर भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है।

Terror of Crooks : यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में टीमों को भेजा गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  VIDEO : बाराती की हत्या के मामले में DJ संचालक समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस