टीआरपी डेस्क। Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर एक बजे तक कुल 47.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं, वहीं कुछ इलाकों से मतदान बहिष्कार और झड़प की भी खबरें सामने आई हैं।

रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने बूथ संख्या 204 पर पूरी तरह मतदान का बहिष्कार किया है। बताया गया कि यह बूथ शिवसागर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोनकी में स्थित है, जहां एक भी वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोनकी गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना था, लेकिन अधिकारियों ने इसे किसी अन्य गांव में स्थानांतरित कर दिया। इस फैसले से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और कहा कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद किसी ने उनकी बात नहीं सुनी, इसलिए उन्होंने मतदान से दूरी बना ली है।

See also  IAS राजेश टोप्पो को ड्यू डेट से मिला प्रमोशन, विभाग भी हुआ जारी

वहीं, पूर्णिया जिले के कसबा विधानसभा क्षेत्र में भी वोट बहिष्कार का मामला सामने आया है। झुन्नी इस्तम्बरार पंचायत के सिमोदी रहिका टोल के वार्ड संख्या 7 में एक हजार से अधिक मतदाताओं ने सामूहिक रूप से मतदान न करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए कहा कि आज़ादी के सात दशक बाद भी गांव में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिली है, जिससे उनका सरकार से भरोसा उठ गया है।

उधर, जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के हरदासपुर गांव स्थित बूथ संख्या 220 के बाहर दो राजनीतिक गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि वोट डालने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है और पुलिस बल मौके पर तैनात है।

See also  Solar Eclipse : शारदीय नवरात्र पर सूर्य ग्रहण की छाया ! घटस्थापना से पहले करें ये 3 काम…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।