रायपुर। बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सुनवाई के दौरान CBI ने धारा बढ़ाने का आवेदन लगाया है। इस हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू का बड़ा भाई भागीरथी साहू गवाही देने पहुंचा। मगर CBI के आवेदन की वजह से गवाही आज के लिए टल गई।

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार 6 आरोपी भी कल पेशी पर कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने आज गुरुवार को सभी आरोपियों को पेश होने के निर्देश दिए। सभी आरोपियों की मौजूदगी में गवाही दर्ज करने के कोर्ट ने निर्देश दिए।

ढाई साल बाद पहला गवाह कोर्ट पहुंचा

।8 अप्रैल 2023 को साजा के बिरनपुर में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इसमें साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हुई थी।सभी 6 आरोपी जमानत पर रिहा हुए हैं। 12 आरोपी रायपुर जेल में बंद हैं। हिंसा में कुल 18 गिरफ्तार किए गए थे।

See also  महासमुंद में 2 वाहनों से 50.63 लाख की करेंसी बरामद, 9 लोग हिरासत में