टीआरपी डेस्क। Travel Agencies Empanelment : छत्तीसगढ़ सरकार के संवाद कार्यलय के जरिए अब टैवल एजेंसीज के इंपेनलमेंट के लिए टेंडर जारी किया है। अब राज्य के ऐसी टैवल एजेंसीज जिन्हें डोमेस्टिक टूर का लंबा अनुभव है वे सरकार से सीधे इंपेनल होकर शासन को अपनी सेवाएं दे सकतीं हैं।

राज्य और केंद्र सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए शासन द्वारा टैवल एजेंसीज का इंपेनलमेंट कराया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने कुछ अन्य नियम और शर्तों का भी टेंडर में उल्लेख किया है जिसके लिए टैवल एजेंसीज को सहमती प्रदान करनी होगी तभी वे शासन के इंपेनलमेंट के लिए पात्र होंगे।

Travel Agencies Empanelment : शासन द्वारा जारी इस टेंडर के लिए आवेदनकर्ता कंपनी को ₹5900 की टेंडर फीस जमा करनी होगी जो किसी भी स्थिति में वापिस नहीं किया जाएगा। इसका साथ ही आवेदनकर्ता कंपनी को ₹50,000 की EMD राशि भी जमा करनी होगी जो टेंडर न मिलने पर आवेदकों को वापिस कर दी जाएगी।

See also  CBI Summons Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव को CBI का समन, जमीन के बदले नौकरी मामले में होगी पूछताछ