टीआरपी। Indian star shuttler Lakshya Sen won the Australian Open badminton title : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने आस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन 2025 में विजय हासिल कर ली है। रोचक फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी युशी तनाका को हरा दिया। लक्ष्य सेन ने 21-15 और 21-11 से जीत हासिल की। लक्ष्य सेन की जीत पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर छाई है।


एक ओर लक्ष्य सेन के जीतने की खुशी छाई है , वहीं इससे पूर्व लक्ष्य ने अपने ही देश के आयुष शेट्टी को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स टूर्नामेंट में भी सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल पहुंचने से चूक गए थे।

See also  छत्तीसगढ़: शराब दुकान में युवक और पुलिस के बीच गहमागहमी, कांस्टेबल ने समझाया तो धक्का-मुक्की कर फाड़ी वर्दी, पुलिस स्टेशन ले जाते वक्त चकमा देकर भागा